जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाशिवरात्रि पर पूजा-अर्चना की. मुख्यमंत्री निवास स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना की. देवाधिदेव महादेव का विधि-विधान से पूजन एवं जलाभिषेक किया.
पत्नी गीता शर्मा के साथ जलाभिषेक कर भोलेनाथ की आरती की. साथ ही प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की. इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे. महाशिवरात्रि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है.
यह पर्व हमें आत्मशुद्धि, सद्भाव और आत्मसंयम की प्रेरणा देता है. भगवान शिव की आराधना से जीवन में धैर्य और कर्तव्यबोध का विकास होता है. उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से आह्वान किया. सदैव सत्य के रास्ते पर चलते हुए लोककल्याण और प्राणीसेवा के प्रति समर्पित रहें.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाशिवरात्रि पर की पूजा-अर्चना
-मुख्यमंत्री निवास स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर में की पूजा अर्चना
-देवाधिदेव महादेव का विधि-विधान से पूजन एवं जलाभिषेक किया
-पत्नी गीता शर्मा के साथ जलाभिषेक कर की भोलेनाथ की आरती
-प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की
-कहा-'भगवान भोलेनाथ की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे'