सड़क हादसों को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गंभीर, UDH-LSG ने जारी किए आदेश, डिवाइडर पर लगाई जाएगी रैलिंग

सड़क हादसों को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गंभीर, UDH-LSG ने जारी किए आदेश, डिवाइडर पर लगाई जाएगी रैलिंग

जयपुरः सड़क हादसों को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गंभीर है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर UDH-LSG ने आदेश जारी किए है. निकायों को सड़क सुरक्षा को लेकर जारी आदेश के अनुसार भीड़भाड़ वाले स्थानों पर डिवाइडर पर रैलिंग लगाई जाएगी. उचित ऊंचाई की मजबूत रैलिंग लगाई जाएगी. ताकि पैदल यात्री डिवाइडर क्रोस नहीं कर सके  और संभावित दुर्घटना से बचा जा सके. 

सड़कों के किनारे व डिवाइडर पर लगी हैज और पेड़-पौधों की नियमित कटाई व छंगाई की जाएगी. फुटपाथ व सड़क पर अतिक्रमण नहीं होना सुनिश्चित किया जाएगा. इसके लिए निकाय नियमित रूप से अभियान चलाएंगे. व्यावसायिक भवनों के लिए पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाएगी. सार्वजनिक स्थानों,फुटपाथों एवं सड़कों पर व्यवस्थित किया जाएगा. बिजली के खुले तारों को तत्काल व्यवस्थित किया जाएगा.