जयपुर: सांगानेर स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से 'हर बूथ महिला मजबूत कार्यक्रम' का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आगाज किया. भारत माता के जयघोष के साथ कार्यक्रम का आगाज किया. सीएम भजनलाल शर्मा ने माता बहनों का अभिनंदन किया.
सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश के पीएम मोदी ने महिलाओं के लिए लेकर आए. 33 फीसदी आरक्षण लोकसभा और विधानसभाओं के लिए लेकर आए. लेकिन कांग्रेस और उसके गठबंधन के साथियों ने किस तरह विरोध किया, जबकि माता बहनें देश की आधी आबादी है. हम उन पर उपकार नहीं कर रहे है, लेकिन कांग्रेस और उनके साथी ऐसा नहीं चाहते थे.
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि जबसे नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं. तब से उन्होंने महिला कल्याण के लिए कार्य किए. डबल इंजन की सरकार लगातार माता बहनों के लिए काम कर रही है. पीएम मोदी ने कहा महिला आरक्षण महिलाओं का हक है ये मिलकर रहेगा. हम सबको प्रधानमंत्री पर भरोसा है. मोदी है तो मुमकिन है. माता-बहनों को उनका हक मिलेगा. लेकिन ये बताना भी कांग्रेस जैसे दल नहीं चाहते कि माता बहनें आगे आए. इसलिए कांग्रेस जैसे दलों को सबक सिखाना है.