सीएम भजनलाल शर्मा बोले- हमारी सरकार आने के बाद 2 वर्ष से कोई पेपर लीक नहीं हुआ, कांग्रेस ने किसानों का जमकर शोषण किया

सीएम भजनलाल शर्मा बोले- हमारी सरकार आने के बाद 2 वर्ष से कोई पेपर लीक नहीं हुआ, कांग्रेस ने किसानों का जमकर शोषण किया

भरतपुरः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नदबई दौरे पर है. जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा किसान धन्य होगा तो हम धन्य होंगे. किसान खुशहाल रहेगा तो सरकार भी खुशहाल रहेगी. हमारी सरकार पशुपालन, गोपालन के लिए अनुदान राशि दे रही है. हमारी सरकार अब किसानों को दिन में बिजली देने का प्रयास कर रही है. 

2 वर्ष से कोई पेपर लीक नहींः
किसान बारिश के पानी को व्यवस्थित तौर पर रखे. हमारी सरकार ने 42 लाख पशुओं का बीमा किया. हमने पशुओं के लिए मोबाइल वैन यूनिट शुरू की. सरकार ने पशुपालकों के लिए 5 रुपए प्रति लीटर अनुदान दिया है. हमारी सरकार आने के बाद 2 वर्ष से कोई पेपर लीक नहीं हुआ. हाल में RAS का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, अब गरीब किसान का बच्चा भी RAS बना. जबकि कांग्रेस सरकार में हर पेपर लीक होता था. कांग्रेस सरकार ने किसानों का भी जमकर शोषण किया.  

 

किसान सम्मान निधि की राशि जारीः
सीएम भजनलाल शर्मा ने किसानों को किसान सम्मान निधि की राशि जारी की. रिमोट का बटन दबाकर मुख्यमंत्री ने किसान सम्मान निधि की राशि हस्तांतरण की. करीब 72 लाख किसानों को 1000 रुपए की राशि की हस्तांतरण की. मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल के भवन का शिलान्यास किया. करीब 51 करोड़ की लागत से भवन का निर्माण होगा. इसौ दौरान मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, गौतम कुमार दक, विधायक शैलेश सिंह, विधायक जगत सिंह, बहादुर कोली, नोक्षम चौधरी, दीपराज सिंह मौजूद रहे.