जयपुर: राजस्थान में बूंदाबांदी कर बादल लौट रहे है. प्रदेश के 38 जिलों में दिन सूखा ही निकल गया. पिछले 24 घंटे की बारिश का आंकड़ा जारी किया. खैरथल-तिजारा, धौलपुर और डीग में ही बूंदाबांदी हो सकी. मात्र 10 एमएम बारिश भी किसी स्थान पर नहीं हो सकी. प्रदेश में केवल 7 स्थानों पर बारिश दर्ज हुई.
तिजारा में 8, धौलपुर में 6, राजाखेड़ा में भी बारिश दर्ज हुई. डीग, खैरथल और मंडावर में 2-2 एमएम बारिश दर्ज की गई. जल संसाधन विभाग ने बारिश का आंकड़ा जारी किया. आपको बता दें कि अगस्त का दूसरा पखवाड़ा मानसून की मेहर से महरूम हो रहा है. उधर,बारिश के इंतजार में खरीफ की बुवाई पर असर दिखा.
इस सीजन लक्ष्य का 100% भारी करना पड़ सकता है. अब तक प्रदेश में लक्ष्य के मुकाबले खरीफ की 93% ही बुवाई हुई.प्रदेश भर में मानसून की एक झमाझम खरीफ की फसलों को जीवनदान दे सकती है. यह पखवाड़ा फीका रहा तो प्रदेश में पेयजल और सिंचाई के पानी का माकूल इंतजाम करना पड़ेगा. हालांकि सरकार बूंद बूंद पानी बचाने के लगातार निर्देश जारी कर रही है.