राजस्थान विधानसभा मानसून सत्र: विपक्ष का एक भी सदस्य सदन में नहीं उपस्थित, स्पीकर देवनानी बोले- कुर्सियों को खाली देखकर मन में होती है पीड़ा

राजस्थान विधानसभा मानसून सत्र: विपक्ष का एक भी सदस्य सदन में नहीं उपस्थित, स्पीकर देवनानी बोले- कुर्सियों को खाली देखकर मन में होती है पीड़ा

जयपुर : राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है. वंदेमातरम के साथ विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई. वंदे मातरम् के दौरान विपक्ष सदन में मौजूद नहीं है. सत्ता पक्ष के ही विधायक ही उपस्थित है. इस दौरान स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा कि विपक्ष की कुर्सियों को खाली देखकर मन में पीड़ा होती है.

हमने कहा था कि जिस गेट से आने की व्यवस्था है उसी गेट से एक-एक करके सदस्य अंदर आ जाएं लेकिन वह नहीं आए. मैं सभी से आग्रह करूंगा कि सदन की कार्यवाही में हिस्सा लें. सदन के जो विषय हैं उन्हें सदन में रखें.

विपक्ष को वंदे मातरम् नहीं गाना था इसलिए सदन में नहीं आए : जोगेश्वर गर्ग 
वहीं संसदीय कार्य मंत्री जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि विपक्ष को वंदे मातरम् नहीं गाना था इसलिए सदन में नहीं आए. बिना किसी कारण बिना किसी पूर्व सूचना के विपक्ष के साथी अनुपस्थित रहे हैं. विधानसभा में आने की जो निरंतर कई वर्षों से व्यवस्था चली आ रही है उसकी अवहेलना की है.

जब हमारी सर्वदलीय बैठक हुई थी उसमें सर्व सहमति से बात हुई थी. स्पीकर के आदेशों की अवहेलना की गई है. उनका व्यवहार ठीक नहीं है दिल्ली से गाइड होकर व्यवहार कर रहे हैं. विपक्ष ने आज विधानसभा में नहीं आकर लोकतंत्र की हत्या का काम किया है.

सुभाष गर्ग ने जताया ऐतराज:
गीतांजलि ग्लोबल विश्वविद्यालय सदन में पुरःस्थापित हुआ इस बात पर सुभाष गर्ग ने ऐतराज जताया. स्पीकर देवनानी ने कहा कि आज पुरःस्थापित करेंगे तब कल से बहस कर पाएंगे. राजस्थान वृक्ष संरक्षण विधेयक सदन में पुरःस्थापित हुआ. सदन में दिवंगत नेताओं को शोकाभिव्यक्ति दी गई.