नेता विपक्ष राहुल गांधी का बयान, झारखंड के छात्रों और राज्य सरकार के बीच सहमति बनी

नेता विपक्ष राहुल गांधी का बयान, झारखंड के छात्रों और राज्य सरकार के बीच सहमति बनी

नई दिल्ली: नेता विपक्ष राहुल गांधी का बयान सामने आया है. नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड के छात्रों और राज्य सरकार के बीच सहमति बनी. छात्रों ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त की, यह खबर सुनकर बहुत खुशी हुई. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड सरकार ने बातचीत का रास्ता चुना और समाधान निकाला. छात्रों ने संयम रखा और अपनी बात मनवाई. यही सही तरीका, छात्र सवाल पूछें, तो जवाब मिलना चाहिए.

हम देश के हर छात्र के साथ खड़े और हम इस वसूली तंत्र को जड़ से बदलकर रहेंगे. ताकि हर छात्र को उसकी मेहनत का पूरा फल और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा का हक मिले. पूरे देश में ये सिस्टम बदलेगा. अब ऐसी व्यवस्था बनेगी जो छात्रों को आगे बढ़ाए, उन्हें पीछे न खींचे.