जयपुरः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक ली. कहा कि प्रदेश में पेट्रोल-डीजल, गैस एवं उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है मॉनिटरिंग के साथ जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई हो. आम उपभोक्ताओं को सिलेंडर डिलीवरी में अनावश्यक विलंब ना हो. शादी-विवाह जैसे आयोजनों के लिए भी उचित व्यवस्था हो. सतर्कता बरतते हुए अफवाहों और फर्जी खबरों पर निगरानी रखें.
आमजन को घबराने की जरूरत नहीं है. अवैध भंडारण, रिफिलिंग और अनियमितता पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निर्देश दिए है. जिला प्रशासन और पुलिस को सतर्क किया है. उपभोक्ताओं को समय पर गैस रिफिलिंग सेवा देने के आदेश दिए है. बड़े आयोजनों के लिए भी सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है. आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो.
घरेलू पाइप्ड नैचुरल गैस कनेक्शन बढ़ाने के निर्देश, हॉस्पिटल, होटल और रेस्टोरेंट को नैचुरल गैस अपनाने की अपील की है. पाइपलाइन अनुमतियों को शीघ्र स्वीकृति देने के निर्देश दिए है. कालाबाजारी और जमाखोरी पर कड़ी निगरानी हो. 181, 112 और 14435 हेल्पलाइन 24 घंटे सक्रिय, हेल्पलाइन शिकायतों की मॉनिटरिंग और त्वरित समाधान के निर्देश दिए है. प्रदेश में कृत्रिम संकट पैदा करने वालों पर कार्रवाई होगी.
जिला कलेक्टर 24 घंटे में पाइपलाइन स्वीकृतियां जारी करें. व्यावसायिक एलपीजी के लिए 10 प्रतिशत अतिरिक्त आवंटन का लाभ उठाने को कहा. केंद्र सरकार के निर्णयों का प्रदेश में प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए है.