बांदीकुई में सीएम भजनलाल शर्मा की सभा, बोले- सावित्री बाई फुले ने महिला शिक्षा को आगे बढ़ाया, कांग्रेस ने फुले के सिद्धांतों की उपेक्षा की

बांदीकुई में सीएम भजनलाल शर्मा की सभा, बोले- सावित्री बाई फुले ने महिला शिक्षा को आगे बढ़ाया, कांग्रेस ने फुले के सिद्धांतों की उपेक्षा की

दौसाः बांदीकुई में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभा की. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित  करते हुए कहा कि ज्योतिबा फुले ने शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया. सावित्री बाई फुले ने महिला शिक्षा को आगे बढ़ाया. सामाजिक एकता से देश तेजी से आगे बढ़ रहा. पीएम मोदी के कार्यों से देश का गौरव बढ़ा. देश में चार वर्ग युवा, महिला, किसान और मजदूर है. कांग्रेस ने फुले के सिद्धांतों की उपेक्षा की. 

गहलोत पर प्रहार करते हुए कहा कि ट्विटर मास्टर हो रहे हैं. ये जादूगरी ब्रज वाले पर नहीं चलने वाली है. 607 करोड़ के 200 विकास कार्यो की सौगात दी. बांदीकुई पर ROB निर्माण की घोषणा की. सावित्री बाई के नाम पर ई लाइब्रेरी बनेगी. 

महात्मा ज्योतिबा फुले जी ने सामाजिक सौहार्द की चेतना जगाते हुए शिक्षा की अलग जगाई. उनकी प्रेरणा से ही देश सामाजिक सौहार्द के साथ आगे बढ़ रहा है. महात्मा ज्योतिबा फुले जी ने अपना पूरा जीवन समाज को समर्पित किया. उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हमें शिक्षा के क्षेत्र में काम करना चाहिए. उनके द्वारा जलाई गई महिला शिक्षा की ज्योति आज करोड़ों दीपक जला रही है. कांग्रेस सरकार में सभी पेपर लीक होते थे, हमारी सरकार में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ. जो अपराध में भागीदार होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा अपराध किया है.