कोयंबटूर में भीषण दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर टूरिस्ट वैन गहरी खाई में गिरी, 9 लोगों की हुई मौत

कोयंबटूर में भीषण दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर टूरिस्ट वैन गहरी खाई में गिरी, 9 लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली : कोयंबटूर में भीषण दर्दनाक हादसा हुआ है. अनियंत्रित होकर टूरिस्ट वैन गहरी खाई में गिर गई. हादसे में केरल से घूमने आए 9 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में 7 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं.

चालक सहित चार अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं. कोयंबटूर जिले में वालपराई पहाड़ियों में हादसा हुआ. हादसे का शिकार हुए कुछ लोग मलप्पुरम के एक स्कूल के शिक्षक थे. जो वालपराई घूमने गए थे और दुर्घटना के समय घर लौट रहे थे.

हादसे पर PMO ने X पोस्ट करते हुए कहा कि तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ. इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.