जयपुर : राम मंदिर दानपेटी प्रकरण पर आरएसएस बैठक में चिंता व्यक्त की है. अनियमितता की घटना पर सभी ने दुख जताया है. आस्था पर चोट बर्दाश्त नहीं होगी, दानपेटी प्रकरण पर एसआईटी और पुलिस जांच पर भरोसा जताया है. तीर्थक्षेत्र न्यास से भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने की अपेक्षा है.
बेलगावी में आरएसएस की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक संपन्न हुई. बैठक में सरसंघचालक मोहन भागवत सहित 226 कार्यकर्ता मौजूद रहे. 18,842 स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण और संगठन विस्तार की समीक्षा हुई.
सितंबर में अधिकतम शाखा विस्तार अभियान पर रणनीति बनी. जनगणना, जनसांख्यिकी असंतुलन और नशा मुक्ति जैसे मुद्दों पर मंथन हुआ. शताब्दी वर्ष के शेष कार्यक्रमों और सामाजिक अभियानों पर भी कार्ययोजना बनी.