नई दिल्लीः कांग्रेस के पास राज्यसभा में सीटें बढ़ाने का मौका है. सबकुछ ठीक रहा तो राज्यसभा में 2 और सीटें जीत सकती है. जैसे राज्यसभा में भाजपा की 103 से बढ़कर 108-109 सीट हो सकती है. ऐसे ही कांग्रेस भी अपनी दो और सीट बढ़ा कर सकती है. पार्टी के राज्यसभा में 4 मैंबर रिटायर हो रह हैं. पार्टी ठीक पत्ते खेलती है तो उसे दो और सीटें मिल सकती है.
तेलंगाना में अभिषेक मनु सिंघवी को पार्टी फिर रिपीट कर सकती है. कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में भी एक सीट मिलने की उम्मीद है. हरियाणा-हिमाचल में भी एक एक सीट मिल सकती है. साथ कांग्रेस को असम में भी एक सीट मिल सकती है. कांग्रेस को तेलंगाना में एक एक्स्टा सीट मिलने की उम्मीद है.