कांग्रेस के पांच नए जिलाध्यक्षों की कवायद, जयपुर में सुनील शर्मा व पुष्पेंद्र भारद्वाज में कड़ी टक्कर

कांग्रेस के पांच नए जिलाध्यक्षों की कवायद, जयपुर में सुनील शर्मा व पुष्पेंद्र भारद्वाज में कड़ी टक्कर

जयपुरः कांग्रेस के पांच नए जिलाध्यक्षों की कवायद शुरू हो गई है. बारां, झालावाड़, प्रतापगढ़, राजसमंद और जयपुर शहर की घोषणा होगी. जयपुर में सुनील शर्मा व पुष्पेंद्र भारद्वाज में कड़ी टक्कर है. हालांकि अब सुनील शर्मा दौड़ में आगे बने हुए हैं. राजसमंद में आदित्य प्रताप व गोवर्धन में मुकाबला है. हालांकि अब OBC से नए चेहरे पर भी विचार हो सकता है. 

झालावाड़ में वीरेंद्र व सुरेश में से एक नाम फाइनल होगा. बारां में पानाचंद मेघवाल दौड़ में आगे बने हुए हैं. प्रतापगढ़ में दिग्विजय सिंह व भानुप्रताप में कड़ा मुकाबला है. नए जिलाध्यक्ष को लेकर PCC चीफ डोटासरा व प्रभारी रंधावा के बीच चर्चा हो चुकी है. अब आलाकमान के स्तर पर फाइनल मीटिंग के बाद नाम घोषित होंगे.