फोन और स्मार्टवॉच पर मंडरा रहा संकट, साइबर सुरक्षा एजेंसी ने जारी की वॉर्निंग

फोन और स्मार्टवॉच पर मंडरा रहा संकट, साइबर सुरक्षा एजेंसी ने जारी की वॉर्निंग

नई दिल्ली : साइबर सुरक्षा एजेंसी ने चेतावनी जारी है. फोन और स्मार्टवॉच पर संकट मंडरा रहा है. स्मार्टफोन, टैबलेट, कंप्यूटर और स्मार्टवॉच यूजर्स को नसीहत दी गई है. 

इंडियन कंप्यूटर इमरजेंस रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) की वॉर्निंग है कि iPhone, आइपैड, मैक ऐपल वॉच डिवाइसों में कई खामी डिटेक्ट हुई हैं. जिसका लाभ उठाकर साइबर ठग संवेदनशील डेटा चुरा सकते हैं.

यहां तक की साइबर बदमाश बैंकिंग डिटेल्स भी हासिल कर सकते है. और भी कई जोखिम उठाने पड़ सकते जैसे मैलवेयर फैल सकता है. डिवाइस क्रैश होने के साथ-साथ बिना अनुमति एक्सेस मिलना. 

इससे बचाव के लिए CERT-In की तरफ से यूजर्स को बताया गया कि ऐपल डिवाइसेस को लेटेस्ट सिक्योरिटी सिस्टम से अपडेट करें. जबकि देखा जाए तो अक्सर लोग डिवाइस को अपडेट नहीं करते.