निकाय-पंचायत चुनाव की तारीखें ! श्रावण मास में अधिसूचना... सर्दियों में होंगे चुनाव, देखिए खास रिपोर्ट

निकाय-पंचायत चुनाव की तारीखें ! श्रावण मास में अधिसूचना... सर्दियों में होंगे चुनाव, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव का रास्ता साफ हो गया .इसी साल की सर्दियां चुनावी मौसम लेकर आएगी. सरकार ने हाईकोर्ट में हलफनामा पेश कर निकाय और पंचायत चुनाव की समयसीमा तय कर दी है. महाधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद की ओर से दिए गए शपथ पत्र के अनुसार 5 अगस्त तक ओबीसी आयोग को डेटा सौंपा जाएगा, 15 अगस्त तक आरक्षण लॉटरी पूरी होगी और 15 नवंबर तक चुनाव संपन्न करा लिए जाएंगे. सत्ताधारी दल बीजेपी ने कहा हम चुनाव के लिए तैयार है.उल्लेखनीय पहले निकाय चुनाव होंगे.

राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनावों की तारीखों से काले बादल छट गए हैं. श्रावण मास में चुनावी अधिसूचनाओं का ऐलान होगा और सर्दियों में चुनाव करा लिए जाएंगे. निर्वाचन आयोग की ओर से कहा गया कि पहले निकाय चुनाव कराए जाएंगे, जिसकी अधिसूचना 17 अगस्त को जारी की जाएगी और चुनाव 20 सितंबर तक करा लिए जाएंगे 23 सितंबर को पंचायत के चुनाव की अधिसूचना जारी होगी और 15 नवंबर तक चुनाव पूरा करा लिया जाएगा. अदालत ने राज्य सरकार को 15 नवंबर तक चुनाव पूरे करने की हिदायत दी है. बहरहाल राजस्थान में चुनावी सियासत तेज हो गई है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि चुनावो के लिए बीजेपी तैयार है कांग्रेस के आरोपों में सच्चाई नहीं हम कभी भी चुनावों से भागना नहीं चाहते थे.

बीजेपी लंबे समय से निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारी कर रही है. पहले निकाय चुनाव होने से बीजेपी को राजनीतिक लाभ और चुनावी बढ़त मिल सकती हैं. कस्बों और शहरों में बीजेपी का विपक्ष में रहे समय भी ग्राफ अच्छा रहा. जयपुर,जोधपुर,कोटा,अजमेर,उदयपुर सरीखे शहरों में बीजेपी निकाय चुनावों में बोर्ड बनाने में अग्रणी रही है.

-- बीजेपी की पंचायत निकाय चुनाव तैयारी --
बीजेपी ने तैयारी की कछुआ चाल को अपनाए रखे
चुनाव की घोषणा से परे संगठन को सजीव रखा
इस दरम्यान सत्ताधारी दल ने संगठन ट्रेनिंग कार्यक्रम को पूरा कर लिया
बीजेपी संगठन ने कई अभियानों को हाथ में लेकर पूरा भी किया
इनमें जनसंपर्क अभियान बेहद अहम रहा
शहरी क्षेत्रों में बीजेपी ने कई कार्यक्रम पूरे कर लिए
सीएम भजन लाल शर्मा ने पंचायत चुनाव से पहले यमुना जल समझौते का कार्ड चल दिया
खुद ने गावों में रात बिताकर सन्देश देने का का किया
ग्राम रथ ने सरकार की योजनाओं को नीचे तक प्रचारित किया    

अलबत्ता कांग्रेस ने बीजेपी को निकाय पंचायत चुनाव को लेकर मजबूती से टारगेट किया. कांग्रेस को सफलता की उम्मीद है लेकिन बीजेपी को उम्मीद है रणनीति के अनुसार आगे बढ़ेंगे और सफलता को प्राप्त कर लेंगे. डबल इंजन सरकार का लाभ मिलेगा.