बाइक पर युवती से छेड़छाड़ के चारों आरोपी दबोचे, डीसीपी साउथ राजर्षि राज को मिली कामयाबी

बाइक पर युवती से छेड़छाड़ के चारों आरोपी दबोचे, डीसीपी साउथ राजर्षि राज को मिली कामयाबी

जयपुरः डीसीपी साउथ राजर्षि राज को कामयाबी मिली है. बाइक पर युवती से छेड़छाड़ के चारों आरोपी दबोचे गए है. छेड़छाड़ करने वाले आरोपी मनराज और सुदामा मीणा, और पीछे से वीडियो बनाने वाले दो अन्य आरोपियों को दबोचा गया है. 

 

वीडियो सामने आने के बाद से ही डीसीपी साउथ राजर्षि राज सो नहीं पाए थे. सोशल मीडिया पर घटना की सख्त निंदा हो रही थी. ऐसे में पुलिस टीमों ने दिन-रात एक कर दिए. आज शाम 5 बजे प्रेसवार्ता में डीसीपी साउथ राजर्षि राज मामले का खुलासा करेंगे.