मानसून की देरी से केसर और सेब की फसल पर मंडराया खतरा, केसर उत्पादकों और बागवानों ने सूखे मौसम से फसल प्रभावित होने की जताई चिंता

मानसून की देरी से केसर और सेब की फसल पर मंडराया खतरा, केसर उत्पादकों और बागवानों ने सूखे मौसम से फसल प्रभावित होने की जताई चिंता

नई दिल्लीः मानसून की देरी से जम्मू-कश्मीर के किसानों पर संकट मंडरा गया है. केसर और सेब की फसल पर खतरा मंडरा गया है. मानसून की देरी से भीषण गर्मी और उमस ने किसानों की मुश्किलें बढ़ाई है. पंपोर के केसर उत्पादकों और घाटी के सेब बागवानों ने सूखे मौसम से फसल प्रभावित होने की चिंता जताई है.  विशेषज्ञों ने चेताया कि अक्टूबर-नवंबर तक मौसम का मिजाज नहीं बदला.   

तो केसर उत्पादन को बड़ा नुकसान हो सकता है. सेब उत्पादकों ने बागानों में नुकसान और उत्पादन घटने की आशंका जताई है. मौसम विभाग ने जल्द मानसून के सक्रिय होने की संभावना जताई है. लेकिन भारी बारिश, फ्लैश फ्लड और जलभराव को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है.