नई दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा ऐलान किया है. दिल्ली मंत्रिमंडल ने 'दिल्ली लखपति बेटी योजना' को मंजूरी दी है. 2008 की लाडली योजना अब नए प्रारूप के तहत दिल्ली लखपति बेटी नाम से शुरू होगी. योजना के तहत दिल्ली की बेटियों को मिलने वाली 36 हजार की राशि बढ़ाकर 56 हजार मिलेगी.
अलग-अलग पढ़ाव में ब्याज मिलाकर कुल रकम 1 लाख मिलेगी. योजना के तहत दिल्ली सरकार कुल 160 करोड़ खर्च करेगी. एक परिवार से दो बच्चियों को योजना का लाभ मिलेगा. दिल्ली की बच्चियों की बेहतर जिंदगी के लिए योजना मददगार रहेगी. ग्रेजुएशन पूरी होने पर बेटियों को 20 हजार की रकम मिलेगी.