Delhi Air Pollution: दिल्ली-NCR की बिगड़ती हवा... GRAP-2 लागू, एजेंसियों को सख्त निगरानी और प्रदूषण नियंत्रण के निर्देश

जयपुर: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का अलर्ट जारी किया गया है. GRAP-2 लागू किया गया है. दिल्ली-NCR की बिगड़ती हवा पर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन ने बड़ा फैसला लिया है. वायु प्रदूषण बढ़ने पर पूरे NCR में तत्काल प्रभाव से GRAP-2 लागू किया गया है. दिल्ली का AQI 31 अक्टूबर को 117 से बढ़कर 1 नवंबर को 261 पहुंच गया है. 

2 नवंबर को AQI ने 324 का आंकड़ा छुआ, हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है. वहीं प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों के चलते आने वाले दिनों में भी प्रदूषण बढ़ने का अनुमान है. ऐसे में GRAP-1 के साथ GRAP-2 के सभी प्रतिबंधात्मक और नियंत्रणात्मक उपाय लागू किए गए है. CAQM ने सभी संबंधित एजेंसियों को सख्त निगरानी और प्रदूषण नियंत्रण के निर्देश दिए है. 

आगामी दिनों तक बेहद खराब हवा की आशंका:
दिल्ली-NCR में हवा की गुणवत्ता सुधारने के लिए CAQM ने सख्ती बढ़ा दी है. 2 नवंबर को हुई GRAP उपसमिति की बैठक में वायु गुणवत्ता की विस्तृत समीक्षा की गई. IMD और IITM के पूर्वानुमान में आगामी दिनों तक बेहद खराब हवा की आशंका है. पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में GRAP के पहले और दूसरे चरण की पालना अनिवार्य.      

पालन करने की अपील:
सभी क्रियान्वयन एजेंसियों को प्रदूषण नियंत्रण उपायों की निगरानी तेज करने के निर्देश दिए गए है. नागरिकों से भी GRAP-1 और GRAP-2 के सिटीजन चार्टर का पालन करने की अपील की गई है. AQI में आगे गिरावट रोकने के लिए CAQM लगातार स्थिति की समीक्षा करेगा.