Rajasthan Budget 2026: डिप्टी सीएम दीया कुमारी कल पेश करेंगी बजट, हेल्थ सेक्टर को उम्मीदें, जेके लोन में IPD की हो सकती घोषणा

Rajasthan Budget 2026: डिप्टी सीएम दीया कुमारी कल पेश करेंगी बजट, हेल्थ सेक्टर को उम्मीदें, जेके लोन में IPD की हो सकती घोषणा

जयपुरः उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी कल बजट प्रस्तुत करेंगी. उप मुख्यमंत्री (वित्त) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को अंतिम रूप दिया है. उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी कल प्रातः 11 बजे बजट प्रस्तुत करेंगी. उप मुख्यमंत्री ने आज उप मुख्यमंत्री कार्यालय में बजट को अंतिम रूप दिया. इस अवसर पर प्रमुख शासन सचिव (वित्त) वैभव गालरिया, शासन सचिव वित्त (व्यय) टीना सोनी,शासन सचिव वित्त (बजट) राजन विशाल, शासन सचिव वित्त (राजस्व) कुमारपाल गौतम,
निदेशक वित्त (बजट) बृजेश किशोर शर्मा मौजूद रहे. 

बजट से हेल्थ सेक्टर को उम्मीदें है. प्रदेशभर में ट्रोमा सेंटर स्ट्रेंथनिंग को लेकर बड़ी घोषणा हो सकती है. आरयूएचएस के बेहतर संचालन के लिए भी बड़ी घोषणा की उम्मीद है. बेरोजगारों के लिए विभिन्न चिकित्सा संवर्ग में बंपर भर्तियों की सौगात मिल सकती है. आयुष्मान आरोग्य योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए बजट में घोषणा की उम्मीद है. प्रदेश के सबसे बड़े मेडिकल टॉवर आयुष्मान के संचालन को लेकर घोषणा हो सकती है. एसएमएस मेडिकल कॉलेज से अटैच अस्पतालों के लिए भी घोषणाएं संभव है. अटैच अस्पतालों की सेवाओं में विस्तार को लेकर घोषणा हो सकती है. 

जेके लोन में IPD की घोषणा हो सकतीः
प्रदेश में बच्चों के सबसे बड़े जेके लोन अस्पताल के विस्तार की उम्मीद है. मरीजों के दबाव के बीच अस्पताल में पार्किंग और भवन की बड़ी दिक्कत है. ऐसे में राजधानी के अन्य अस्पतालों की तर्ज पर जेके लोन में IPD की घोषणा हो सकती है. इसके अलावा RUHS के बेहतर संचालन के लिए इंसेंटिव की घोषणा भी उम्मीद  है. 

जयपुर को मिल सकती कई सौगातें:
आगामी बजट में जयपुर को कई सौगातें मिल सकती है. 1300 से 1400 करोड़ रु. लागत की परियोजनाओं की सौगातें मिल सकती है. कल पेश होने वाले बजट में कई सौगातें मिल सकती है. सांगानेर क्षेत्र के लिए 258 करोड़ रुपए के ड्रेनेज प्रोजेक्ट की घोषणा हो सकती है. CM भजनलाल शर्मा के निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी. सांगानेर क्षेत्र के लोगों को पानी भराव की समस्या से राहत मिलेगी. आगामी दो सालों में पानी भराव की समस्या से राहत मिलेगी. 3 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बरसाती पानी के भराव से राहत की कवायद है. क्षेत्र की 228 कॉलोनियों के हजारों लोगों को राहत देने की कवायद है. जेडीए इस प्रोजेक्ट के लिए प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दे चुका है.