नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बाढ़ से तबाही... 19 पुल और 13 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट तबाह, अब तक 160 लोगों की मौत

नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बाढ़ से तबाही... 19 पुल और 13 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट तबाह, अब तक 160 लोगों की मौत

नई दिल्लीः नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बाढ़ से तबाही मच गई. कल आई अचानक बाढ़ में 160 लोगों की मौत हो गई. नेपाल में 157 और तिब्बत में 3 लोगों की मौत हो गई. जबकि 844 लोग अब भी लापता है. बाढ़ में 19 पुल, करीब 40 किलोमीटर सड़कें और 13 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट तबाह हुए है. बाढ़ का पानी करीब 30 फीट तक ऊपर आ गया था.    

तेज बहाव में घर, गाड़ियां और सरकारी ढांचे बहे गए है. शुरुआत में माना जा रहा था कि बाढ़ से पहले भूकंप आया था. लेकिन अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक चीन की तरफ ल्हेंदे नदी में पहाड़ का बड़ा हिस्सा खिसककर गिरा था. इसी लैंडस्लाइड से 5.2 तीव्रता के भूकंप जैसा झटका महसूस हुआ. इसके बाद ल्हेंदे नदी से पानी का सैलाब भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में पहुंचा, जिससे बाढ़ आई.