राजस्थान में भीषण गर्मी से बच्चों को राहत देने के निर्देश ! सरकारी-गैर सरकारी स्कूल होंगे प्रभावित

राजस्थान में भीषण गर्मी से बच्चों को राहत देने के निर्देश ! सरकारी-गैर सरकारी स्कूल होंगे प्रभावित

जयपुरः राजस्थान में भीषण गर्मी से बच्चों को राहत देने के निर्देश दिए गए है. गर्मी के प्रकोप को देखते बड़ा फैसला लिया गया है. भीषण गर्मी से बच्चों को राहत की तैयारी की गई है. गर्मी बढ़ी तो स्कूल के समय बदलेंगे. कलेक्टर हालात का आकलन करेंगे. जरूरत पड़ी तो छुट्टियां भी घोषित करनी होंगी. 

16 मई तक खास निगरानी के निर्देश दिए गए है. सरकारी-गैर सरकारी स्कूल प्रभावित होंगे. टाइमिंग बदलने या अधिक गंभीर स्थिति में अवकाश का भी  विकल्प होगा. मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी से समन्वय जरूरी, स्थिति अनुसार तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए है. अवकाश घोषित करने तक का अधिकार. केवल विद्यार्थियों के लिए आदेश लागू होगा.