डॉ किरोड़ी लाल मीणाबोले- आज भाषण देने का नहीं, शस्त्र चलाने का मौका

डॉ किरोड़ी लाल मीणाबोले- आज भाषण देने का नहीं, शस्त्र चलाने का मौका

सवाई माधोपुर: बुराई पर अच्छाई की जीत का विजयादशमी पर्व आज है. जिला मुख्यालय के दशहरा मैदान में पुतला दहन हुआ. 40 फीट ऊंचे रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले का दहन हुआ. पुतला दहन के दौरान भव्य आतिशबाजी की गई. 

कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्य रूप से शिरकत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज भाषण देने का नहीं, शस्त्र चलाने का मौका है. ऐसी ताकतें, जो देश को अस्थिर करना चाहती है. ऐसी ताकतें, जो देश को आर्थिक रूप से मजबूत नहीं होने देना चाहती हैं.

जो देश को, राष्ट्र को और भगवान राम को नहीं मानते. आज के समय मिलकर उनसे लड़ने की आवश्यकता है. इसके साथ ही शहरवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि  आप जीवन में जो भी लक्ष्य तय करें, उस पर विजय प्राप्त करें.