जयपुरः नौतपा के बीच राहत की बूंदें गिर सकती है. यूरोपीय मौसम एजेंसी ने 15 दिन का पूर्वानुमान जारी किया है. उत्तर और मध्य भारत में भीषण गर्मी के बीच राहत की उम्मीद है. यूरोपीय मौसम एजेंसी यानी ECMWF ने बारिश का पूर्वानुमान जताया है. 29 मई से 5 जून तक करीब 80-90% हिस्से में प्री-मानसून बारिश हो सकती है.
ECMWF मॉडल की तस्वीर में अगले 8 दिनों में दक्षिण भारत,पूर्वी भारत, पूर्वोतर और बंगाल की खाड़ी से लगे इलाकों में ज्यादा बारिश के संकेत है. उत्तर और मध्य भारत में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. यह बारिश इसलिए अहम है,क्योंकि मानसून अभी केरल नहीं पहुंचा है. 26 मई तक पहुंचने का अनुमान था,अब 2-3 दिन में मानसून आगे बढ़ सकता है.