जयपुरः ग्रीष्मकालीन सत्र के चलते 1 अप्रैल से OPD का समय बदलेगा. मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों में सुबह 8 से OPD शुरू होगी. इन सभी अस्पतालों में दोपहर 2 बजे तक OPD की सेवा चलेगी. OPD समय में बदलाव को देखते हुए अस्पतालों में तैयारियां शुरू हो गई है.
SMS अस्पताल में OPD का रजिस्ट्रेशन आधे घंटे पहले शुरू होगा. मरीजों के दबाव को देखते सुबह 7:30 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा. IPD में भी ऑपरेशन समेत अन्य सेवाएं 8 बजे से शुरू होंगी