आधी रात चीन में कांपी धरती, वेनेजुएला, जापान और अमेरिका के बाद अब भारत के पड़ोस में भूकंप

आधी रात चीन में कांपी धरती, वेनेजुएला, जापान और अमेरिका के बाद अब भारत के पड़ोस में भूकंप

नई दिल्ली: आधी रात चीन में भूकंप से धरती कांपी है. वेनेजुएला, जापान और अमेरिका के बाद अब भारत के पड़ोस में भूकंप आया. चीन के सिचुआन प्रांत में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप का केंद्र यिबिन शहर के गाओक्सियन काउंटी में जमीन से केवल 6KM की गहराई पर था. 

भूकंप में 13 लोग घायल, करीब 200 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. राहत और बचाव अभियान तेज, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. शुरुआती रिपोर्ट में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. हालांकि कुछ इमारतों को मामूली नुकसान पहुंचा है.

आधी रात चीन में कांपी धरती: 
-वेनेजुएला, जापान और अमेरिका के बाद अब भारत के पड़ोस में भूकंप
-चीन के सिचुआन प्रांत में 5.5 तीव्रता का आया भूकंप
-भूकंप का केंद्र यिबिन शहर के गाओक्सियन काउंटी में जमीन से केवल 6KM की गहराई पर था
-भूकंप में 13 लोग घायल, करीब 200 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
-राहत और बचाव अभियान तेज, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
-शुरुआती रिपोर्ट में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है
-हालांकि कुछ इमारतों को मामूली नुकसान पहुंचा है

इससे पहले वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों से व्यापक तबाही हुई थी. 25 जून को 7.2 और 7.5 तीव्रता के सदी के 2 शक्तिशाली भूकंप आए. भूकंप से अब तक कम से कम 188 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि करीब 1,500 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई.

सैकड़ों लोगों के मलबे में फंसे होने और हजारों के लापता होने की आशंका है. ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है. कई इमारतें ढह गई और बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ. राजधानी काराकास का मुख्य हवाई अड्डा भी क्षतिग्रस्त होने के बाद बंद हुआ. 

काराकास के उत्तर में स्थित तटीय क्षेत्र ला ग्वाइरा में सबसे अधिक तबाही और जनहानि हुई. बचावकर्मी भारी उपकरणों की मदद से मौके से हटा रहे. भारत समेत दुनिया के कई देशों ने वेनेजुएला को सहायता देने की पेशकश की.