VIDEO: NEET परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा ऐलान, अगले साल ऑनलाइन होगी परीक्षा

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि अगले साल से NEET की परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट(CBT) मोड से आयोजित होगी.केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जो अब परीक्षा होगी, उसकी कोई फीस नहीं होगी. विद्यार्थियों पर कोई आर्थिक बोझ ना आए, हम उसका दायित्व ले रहे हैं.

परीक्षा का समय भी बढ़ाया जाएगा. NEET परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री का ने बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि अगले साल NEET परीक्षा ऑनलाइन होगी. अगले साल से NEET परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी. NEET परीक्षा OMR सीट की जगह कंप्यूटर बेस्ड होगी. 

NEET पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि एक हफ्ते पहले परीक्षा सेंटर चुनने का विकल्प होगा. अगली परीक्षा की फीस नहीं ली जाएगी. परीक्षा को लेकर सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है. इस बार पेपर लीक माफिया नहीं बचेंगे. अगली परीक्षा से पहले माफिया को सजा मिलेगी. CBI मामले की तह तक जाएगी.

NEET पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि 7 मई को NTA को पेपर लीक की खबर मिली थी. लीक का पता चलते ही CBI जांच के आदेश दिए. कोई अयोग्य छात्र पास न हो, ये चाहते थे. 12 मई को छात्रों के हितों में परीक्षा रद्द की. 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी.