शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बोले- स्कूलों में मीडिया प्रवेश पर नहीं है कोई रोक, आदेश को गलत ढंग से किया जा रहा प्रचारित

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बोले- स्कूलों में मीडिया प्रवेश पर नहीं है कोई रोक, आदेश को गलत ढंग से किया जा रहा प्रचारित

कोटाः सरकारी स्कूलों में मीडिया एंट्री बैन लगाया गया है. वहीं अब शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के आदेश को लेकर स्पष्ट किया है उन्होंने कहा कि इस आदेश को गलत ढंग से प्रचारित किया जा रहा. स्कूलों में मीडिया प्रवेश पर कोई रोक नहीं है. अभिभावक या शिक्षक से अनुमति लेकर विद्यार्थियों से बातचीत-मीडिया बाइट की जा सकती है लेकिन हमारा ध्यान विद्यार्थियों की निजता और सुरक्षा पर भी है. 

वहीं आदेश के अनुसार स्कूलों में अब हर बाहरी व्यक्ति की कड़ी निगरानी होगी. प्राचार्य की अनुमति के बिना बाहरी व्यक्ति की स्कूल में नो एंट्री रहेगी. प्रवेश से पहले विजिटर रजिस्टर में पूरी जानकारी दर्ज करनी होगी. शिक्षक या अधिकृत अधिकारी के साथ ही स्कूल के संवेदनशील क्षेत्रों में प्रवेश मिलेगा.    

 

बच्चों की पहचान और व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक करने पर रोक रहेगी. बिना अनुमति फोटो, वीडियो, इंटरव्यू और लाइव स्ट्रीमिंग भी प्रतिबंधित. नियम तोड़ने पर पुलिस और जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल सूचना दी जाएगी. सुरक्षित और बाल-अनुकूल माहौल बनाने के लिए विभाग का ये बड़ा फैसला है.