जयपुर: राजस्थान के नगर निकायों में अध्यक्ष, सभापति और मेयर पद के लिए मतदान होने के बाद कई जिलों से परिणाम सामने आ रहे है. जिसके मुताबिक अजमेर में भाजपा का मेयर बना है भाजपा की अनामिका शर्मा अजमेर नगर निगम महापौर बनीं. भाजपा प्रत्याशी अनामिका शर्मा को 43 वोट मिले. कांग्रेस प्रत्याशी किरण गढ़वाल को 37 वोट मिले.
बीकानेर को मिला नया मेयर
पूर्व मंत्री बीडी कल्ला के भतीजे अनिल कल्ला बने मेयर
कांग्रेस बचा गई बोर्ड, आखिर कल्ला कैंप को मिली सफलता
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा की रही क्लोज मॉनिटरिंग
अलवर नगर निगम मेयर चुनाव
भाजपा की वार्ड 7 से पार्षद सुमनलता अग्रवाल बनीं मेयर
रिटर्निंग अधिकारी अंबालाल मीणा ने की घोषणा
कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश शर्मा को मेयर पद पर करना पड़ा हार का सामना
जीत की सूचना के बाद ही नगर निगम कार्यालय के बाहर बजे ढोल नगाड़े
पाली नगर निगम मेयर पद को लेकर चौंकाने वाले परिणाम आए सामने
भाजपा की नमीता बुबकिया निर्वाचित हुई मेयर
भाजपा ने लगातार तीसरी बार नगर निगम पर किया कब्जा
भाजपा की नमिता बुबकिया को मिले 33 मत
निर्दलीय राजबाला हिंगड़ को मिले 29 मत
कांग्रेस की सुमित्रा जैन को मिले 3 मत
चुनाव परिणाम में कांग्रेस को 29, भाजपा को 21 और 15 पार्षद निर्वाचित हुए थे निर्दलीय
भरतपुर में नवनिर्वाचित निर्विरोध हुई अनुराधा सिंह मेयर
रिटर्निंग ऑफिसर रिछपाल बुडरक ने दिलाई गोपनीयता की शपथ
भरतपुर नगर निगम को 2 साल से था मेयर का इंतजार
नगर निगम को भाजपा की अनुराधा सिंह मिली नई मेयर
अजमेर में बना भाजपा का मेयर
भाजपा की अनामिका शर्मा बनीं अजमेर नगर निगम महापौर
भाजपा प्रत्याशी अनामिका शर्मा को मिले 43 वोट
कांग्रेस प्रत्याशी किरण गढ़वाल को मिले 37 वोट