जयपुरः अब सभी 309 शहरी निकायों के चुनाव हो सकेंगे. कोर्ट से मिले दिशानिर्देशों के बाद राज्य निर्वाचन आयोग को DLB ने साफ किया है. जिसके आधार पर राज्य निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम जारी किया है. बचे हुए 113 शहरी निकायों की मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी किया है. अजमेर, नागौर, टोंक, भीलवाड़ा, बीकानेर, श्रीगंगानगर, जयपुर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर के ये 113 नगरीय निकाय हैं.
प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन: 13 अप्रैल, 2026, दावे व आक्षेप (Claims and Objections) प्रस्तुत करने की अवधि: 13 से 27 अप्रैल, 2026 तक, विशेष अभियान की तिथियां : 19 अप्रैल और 26 अप्रैल, 2026 (रविवार), दावे व आक्षेपों के निस्तारण की अंतिम तिथि: 03 मई, 2026, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन: 08 मई, 2026, 1 जनवरी, 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के पात्र होंगे.
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची (अंतिम प्रकाशन 07.01.2025) के डाटाबेस का उपयोग होगा. डाटाबेस का उपयोग कर वार्डवार सूचियां तैयार की जाएंगी. प्रगणकों द्वारा इनका भौतिक सत्यापन होगा. यह सत्यापन 05 अप्रैल, 2026 तक होगा.