जयपुर: अगर आप भी जयपुर में हाथी सवारी का मन बना रहे है तो ये खबर आपके लिए जरूरी है. आज से आमेर में हाथी सवारी का समय बदल गया है. अब से सुबह 7:30 बजे से संचालन शुरू हो गया है. अक्टूबर से मार्च तक सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक हाथी सवारी संचालित होगी. आमेर में वर्तमान में 68 हाथियों से पर्यटकों के लिए सवारी का संचालन है.
दो पर्यटकों के लिए हाथी सवारी का किराया ₹2,500 निर्धारित है. हाथी मालिक को ₹2,100, यात्रा अभिकर्ता को ₹180 का हिस्सा तय. हाथी कल्याण कोष में ₹30 और हाथी विकास संचालन में ₹70 जमा. हथिनी नंबर 86 और 44 का संचालन स्थायी रूप से बंद है. आमेर महल अधीक्षक डॉ राकेश छोलक ने जानकारी दी.