दिल्ली में सुरक्षा कारणों से कई मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, आज सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक लागू रहेगी पाबंदी

दिल्ली में सुरक्षा कारणों से कई मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, आज सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक लागू रहेगी पाबंदी

नई दिल्ली : दिल्ली में सुरक्षा कारणों से कई मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद रहेगी. आज सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक पाबंदी लागू रहेगी. पटेल चौक, जनपथ और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन प्रभावित रहेंगे. मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और बाराखंभा रोड पर भी गेट बंद रहेंगे. 

सभी प्रभावित मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा चालू रहेगी. सुरक्षा एजेंसियां स्थिति की समीक्षा के बाद आगे का फैसला लेंगी. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. कई प्रमुख रास्तों पर डायवर्जन से यातायात प्रभावित हो सकता है. ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 6 बजे से डायवर्जन लागू किया है.

दिल्ली में सुरक्षा कारणों से कई मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
-आज सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक लागू रहेगी पाबंदी
-पटेल चौक, जनपथ और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन प्रभावित
-मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और बाराखंभा रोड पर भी बंद रहेंगे गेट
-सभी प्रभावित मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा रहेगी चालू
-सुरक्षा एजेंसियां स्थिति की समीक्षा के बाद लेंगी आगे का फैसला
-दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज के लिए जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
-कई प्रमुख रास्तों पर डायवर्जन से यातायात हो सकता प्रभावित
-ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 6 बजे से लागू किया डायवर्जन