नई दिल्ली : एपस्टीन की फाइलों में दलाई लामा का नाम सामने आया है. जिसके चलते दलाई लामा के ऑफिस ने बयान जारी किया है. सोशल मीडिया पर प्रसारित दावों को उन्होंने भ्रामक बताया है.
उन्होंने कहा कि दलाई लामा कभी एपस्टीन से नहीं मिले. न ही उन्होंने किसी को अपनी ओर से एपस्टीन से बातचीत करने की अनुमति दी. दस्तावेजों में नाम दर्ज होने का मतलब यह नहीं कि कोई संबंध था. बता दें कि कि अपराधी एपस्टीन की फाइल्स में दलाई लामा का 169 बार जिक्र होने का दावा है.
अपराधी एपस्टीन फाइल्स का असर:
आपको बता दें कि अपराधी एपस्टीन फाइल्स के असर से दुनिया के सत्ता और रसूख के गलियारों में हलचल तेज हो गई है. अमेरिका से लेकर यूरोप तक हलचल मची हुई है. राजनेताओं, राजदूतों, अरबपतियों और शाही परिवार भी चपेट में आए है. अब तक 10 देशों में 15 से अधिक उच्चाधिकारियों को पद गंवाना पड़ा है. जबकि 80 से ज्यादा बड़े नामों के खिलाफ जांच चल रही है. ट्रंप, क्लिंटन, बिल गेट्स से लेकर ब्रिटेन और नॉर्वे के शाही परिवार भी निशाने पर आए हैं.