शेयर बाजार में आज फिर "ब्लैक मंडे" ! इजरायल और ईरान में तनाव बढ़ने का दिखा शेयर बाजार पर बड़ा असर

शेयर बाजार में आज फिर "ब्लैक मंडे" ! इजरायल और ईरान में तनाव बढ़ने का दिखा शेयर बाजार पर बड़ा असर

जयपुर : शेयर बाजार में आज फिर "ब्लैक मंडे" रहा. इजरायल और ईरान में तनाव बढ़ने का शेयर बाजार पर बड़ा असर दिखा. अमेरिकी बाजारों में मंदी के साथ आज सुबह शुरू हुई गिरावट दिन भर छायी रही. आज दिन भर शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव रहा, संभलने के प्रयास विफल हुए. 

करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ आज का कारोबार बंद हुआ. कारोबारी सत्र के अंत में आज BSE सूचकांक में 719.08 अंकों की गिरावट रही. 73,524.26 अंक पर आज BSE सूचकांक बंद हुआ. BSE सूचकांक में 0.97 फीसदी की मंदी आई. NSE सूचकांक में आज 243.70 अंकों की गिरावट रही. 

23,123.00 अंक पर NSE Nifty-50 सूचकांक बंद हुआ. NSE सूचकांक में आज 1.04 फीसदी की मंदी आयी. सोमवार को NSE में 3,408 कंपनियों में कारोबार हुआ. 760 कंपनियों के भावों में आज सुधार रहा, 2,543 कंपनियों में गिरावट आयी. 105 कंपनियों के भावों में आज NSE में बदलाव नहीं हुआ. 

NSE Nifty-50 सूचकांक में शामिल 50 में से 9 कंपनियों के भावों में आज सुधार रहा. 41 कंपनियों के भावों में आज गिरावट रही. BSE सूचकांक में शामिल 30 कंपनियों में से 6 कंपनियों के भावों में सुधार रहा, शेष 24 में गिरावट रही. उतार-चढ़ाव के कारण कारोबारी निवेशकों को सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं.