नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र, 89 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, बॉलीवुड में छाई शोक की लहर

नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र, 89 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, बॉलीवुड में छाई शोक की लहर

मुंबईः फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया. 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र ने अंतिम सांस ली. फिल्म अभिनेता लंबे समय से बीमार चल रहे थे. फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की न्यूज एजेंसी IANS ने पुष्टि की. धर्मेंद्र के परिजन विले पार्ले श्मशान पहुंचे. 

हेमा मालिनी विले पार्ले श्मशान पहुंची. इससे पहले फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र की हालत नाजुक बताई जा रही थी. फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के घर एंबुलेंस पहुंची. धर्मेंद्र के आवास परिवार के लोग पहुंचे. बेटी ईशा देओल भी धर्मेंद्र के घर पहुंचीं.घर पर बैरिकेडिंग की गई. विले पार्ले श्मशान घाट में भी सिक्योरिटी बढ़ गई है.

एक्टर सलमान खान मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे.फिल्म प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे. मशहूर एक्टर धर्मेंद्र के परिवार की तरफ से ऑफिशियल बयान का इंतज़ार है.फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा. फिल्म अभिनेता अजय देवगन ने लिखा-'इंडस्ट्री ने एक लीजेंड खो दिया. धर्मेंद्र जी को विनम्र श्रद्धांजलि.

एक सोशल मीडिया पोस्ट में, फिल्म डायरेक्टर करण जौहर ने मशहूर एक्टर धर्मेंद्र के लिए एक इमोशनल नोट लिखा है. दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र | फिल्म डायरेक्टर करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया - "यह एक युग का अंत है.एक बहुत बड़ा मेगा स्टार.वह इंडियन सिनेमा के एक असली लेजेंड हैं और हमेशा रहेंगे.वे सिनेमा के इतिहास के पन्नों में परिभाषित और समृद्ध रूप से मौजूद रहेंगे.

आपको बता दें कि ही-मैन अगले माह 90 साल के होने वाले थे. 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के लुधियाना जिले के नसराली गांव में जन्म हुआ था. 2024 में फिल्म 'तेरी बातों में उलझा जिया' में आखिरी फिल्म में काम किया था. 1960 में धर्मेंद्र की पहली फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' रिलीज हुई थी.