मुंबईः फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया. 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र ने अंतिम सांस ली. फिल्म अभिनेता लंबे समय से बीमार चल रहे थे. फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की न्यूज एजेंसी IANS ने पुष्टि की. धर्मेंद्र के परिजन विले पार्ले श्मशान पहुंचे. हेमा मालिनी विले पार्ले श्मशान पहुंची.
इससे पहले फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र की हालत नाजुक बताई जा रही थी. फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के घर एंबुलेंस पहुंची. धर्मेंद्र के आवास परिवार के लोग पहुंचे. बेटी ईशा देओल भी धर्मेंद्र के घर पहुंचीं.घर पर बैरिकेडिंग की गई. विले पार्ले श्मशान घाट में भी सिक्योरिटी बढ़ गई है.
आपको बता दें कि ही-मैन अगले माह 90 साल के होने वाले थे. 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के लुधियाना जिले के नसराली गांव में जन्म हुआ था. 2024 में फिल्म 'तेरी बातों में उलझा जिया' में आखिरी फिल्म में काम किया था. 1960 में धर्मेंद्र की पहली फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' रिलीज हुई थी.