नई दिल्ली: दिल्ली के विवेक विहार में 4 मंजिला इमारत में आग लग गई. बिल्डिंग से अब तक 9 लोगों के शव निकाले गए. दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है. AC में ब्लास्ट से बिल्डिंग में आग लग गई. आग लगने से कई लोगों की जान गई.
दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने आग की घटना पर दुख जताया है.CM रेखा गुप्ता ने कहा कि आग की घटना अत्यंत दुखद है. हादसे में 9 लोगों की मौत से मन व्यथित है.
घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है.
दिल्ली हादसे पर LG तरनजीत सिंह संधू ने दुख जताया है. LG तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि विवेक विहार में आग की घटना दुखद है. पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं है. घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की.
दिल्ली आग की घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है. राजनाथ सिंह ने कहा कि आग की घटना में हुई जान-माल की हानि से दुखी हूं. पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. घायल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.