राजस्थान में आज आसमान से बरसी आग, बाड़मेर बना प्रदेश का सबसे गर्म शहर... अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री दर्ज

राजस्थान में आज आसमान से बरसी आग, बाड़मेर बना प्रदेश का सबसे गर्म शहर... अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री दर्ज

जयपुरः राजस्थान में आज आसमान से आग बरस रही है. बाड़मेर प्रदेश का सबसे गर्म शहर बन गया है. बाड़मेर में अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री दर्ज किया गया. फलौदी में पारा 46.4 डिग्री पहुंच गया है. जैसलमेर में तापमान 45.8 डिग्री दर्ज हुआ है. 

बीकानेर में 45 डिग्री के पार तापमान पहुंच गया है. जयपुर में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री दर्ज किया गया. 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चली. मौसम विभाग का अलर्ट-अगले 24 घंटे लू का असर रहेगा.