बांसवाड़ा: फर्स्ट इंडिया न्यूज की ओर से वागड़ गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी मौजूद रहे. कार्यक्रम में पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया, पूर्व सांसद धनसिंह रावत, जिला कलेक्टर इंद्रजीत यादव, पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, GGTU के कुलपति प्रोफेसर के.एस. ठाकुर समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे हैं.
समारोह में फर्स्ट इंडिया न्यूज़ के सीईओ और मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा, सीनियर एडिटर जिनेन्द्र सिंह शेखावत और वाइस प्रेसिडेंट मार्केटिंग विशाल माथुर भी मौजूद रहे. मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी का स्वागत सीईओ और मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने किया.
फर्स्ट इंडिया न्यूज़ के सीईओ और मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने कार्यक्रम को संबोधित किया. कार्यक्रम में वागड़ की कई विभूतियों को सम्मानित किया गया. आपको बता दें कि वागड़ गौरव सम्मान-2025 बांसवाड़ा का फर्स्ट इंडिया न्यूज की ओर से भव्य आयोजन किया गया.
इस मौके पर उन विभूतियों का सम्मान किया गया, जिन्होंने अपने उत्तरदायित्व को समझा. निष्ठा, कर्मशीलता और सकारात्मक सोच से नया इतिहास रचा. जिन्होंने अपने कार्यों से समाज और प्रदेश को नई दिशा दिखाई. ऐसी प्रतिभाओं पर बांसवाड़ा को गर्व, फर्स्ट इंडिया सैल्यूट करता है.