इंटरनेट डेस्क: नए वर्ष की पूर्व संध्या पर हर कोई नए साल का स्वागत कर रहे थे, तब मुंबई में ऐसी घटना हुई जिससे सुनकर हर कोई हैरान और मौन है. मामला यह है कि एक विवाहित प्रेमिका ने अपने प्रेमी को नए वर्ष के स्वागत के लिए अपने घर बुलाया. फिर जो हुआ उससे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. जी हां एक 25 वर्ष की शादीशुदा महिला ने अपने 44 साल विवाहित प्रेमी को न्यू ईयर की पार्टी के लिए अपने घर बुलाया, लेकिन शख्स के साथ जो हुआ, वो उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा.
उसकी प्रेमिका ने कथित तौर पर चाकू से उसके गुप्तांग को काट डाला, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गया. प्रेमी का मुंबई के सायन अस्पताल में इलाज चल रहा है और आरोपी महिला फरार बताई जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरुआती जांच से पता चला है कि दोनों का आपस में संबंध है. आरोपी महिला कथित तौर पर पीड़ित की बहन की भाभी है और दोनों के बीच पिछले छह से सात सालों से कथित तौर पर प्रेम संबंध चल रहा था.
वे महिला उस आदमी पर अपनी पत्नी को छोड़कर उससे शादी करने का दबाव डाल रही थी. इस कारण से उन दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला ने पहले पीड़ित को अपनी पैंट उतारने को कहा और फिर रसोई में जाकर सब्जी काटने वाला चाकू ले आई. इसके बाद उसने अचानक पीड़ित के गुप्तांगों पर हमला कर दिया.
पीड़ित को गंभीर चोटें आईं और बहुत ज्यादा खून बह गया. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, पीड़ित तुरंत घर लौट आया, जहां से उसके बेटों और दोस्तों ने उसे अस्पताल पहुंचाया और फिर सायन अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों के मुताबिक, चोट काफी गहरी है और सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी महिला की तलाश कर रही है.