नई दिल्ली: अमेरिका के फ्लोरिडा के पाम बीच में रविवार को बड़ा विमान हादसा हुआ. यहां पर एक प्लेन क्रैश हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विमान हादसे में क्रू समेत 9 लोगों की मौत हो गई. विमान में पायलट सहित 9 लोग सवार बताए जा रहे थे.
यह एक बिजनेस जेट थे. हादसे के वीडियो में क्रैश साइट पर जलता मलबा और आग नजर आ रही है. विमान टेक्सास से ऑस्टिन से रवाना हुआ था और बहामास जा रहा था.
यह एक लियरजेट 60 (N722BD) विमान था, जिसमें 2 इंजन होते हैं. यह एक बार में करीब 4400 किमी उड़ान भर सकता है. हादसे का शिकार हुआ विमान लियरजेट-60 था. यह दक्षिण फ्लोरिडा के एक रिहायशी इलाके के ऊपर से गुजरते समय अचानक नीचे की ओर गिरा और सड़क के पास जोरदार धमाके के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
टक्कर के बाद विमान में भीषण आग लग गई और आसमान में आग का बड़ा गोला दिखाई दिया. विमान सड़क के पास गिरा, जहां जमीन पर बड़ा गड्ढा बन गया. घटनास्थल पर चारों ओर आग की लपटें और काले धुएं का गुबार फैल गया.