पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने जोधपुर में किया मतदान, नगर निकाय चुनाव के अंतर्गत दूसरे चरण का मतदान जारी

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने जोधपुर में किया मतदान, नगर निकाय चुनाव के अंतर्गत दूसरे चरण का मतदान जारी

जोधपुर: पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए मतदान किया. अशोक गहलोत ने आज अपने-अपने गृह क्षेत्र के मतदान केंद्र पर मतदान किया. पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है। ये हमेशा मजबूत होता रहे, यही हमारी कामना है. ये नगर निकाय का चुनाव है.हम चाहते हैं कि पूरे देश में बाबा साहब अंबेडकर के संविधान के तहत जो अधिकार दिए गए हैं, वे मजबूत होते रहें. इसे कमजोर करने का प्रयास किया गया है.

लोकतंत्र की प्रणाली को मजबूत करें, हम प्रदेश वासियों का आह्वान करते हैं. स्थिति बहुत नाजुक हैं और हालात बहुत गंभीर है. हालात को देखते हुए जनता को आगे आना चाहिए. आपको बता दें कि जोधपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए आज मतदान हो रहा है. जोधपुर में 7 लाख 12 हजार 168 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर रहे है. नगर निगम के 100 वार्डों में 385 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा. भाजपा और कांग्रेस के 100-100 प्रत्याशी मैदान में है.

185 प्रत्याशियों में अन्य दलों के साथ निर्दलीय भी शामिल है. जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने निष्पक्ष मतदान के लिए कमर कसी. जिला प्रशासन ने मतदान को लेकर पूरी तैयारियां की. पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया की टीम ने सुरक्षा मोर्चा संभाला है. डीसीपी मनीष चौधरी और कमल शेखावत ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की. मतदान के बाद 14 सितंबर को मतगणना होगी. चुनाव परिणाम घोषित होगा.

जोधपुर नगर निकाय चुनाव के अंतर्गत दूसरे चरण का शहर में मतदान जारी है. नगर निकाय चुनाव में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की. 5000 पुलिसकर्मी सुरक्षा की कमान संभाल रहे है. 184 संवेदनशील बूथों पर पुलिस का कड़ा पहरा है. किसी भी अप्रिय स्थिति में तत्काल निपटने के लिए अलग-अलग स्थान पर क्यूआरटी तैनात है. पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया मॉनिटरिंग कर रहे है. पुलिस कमिश्नरेट के सभी अधिकारी फील्ड में पल-पल की अपडेट ले रहे है. शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है.