नई दिल्ली : देश प्रदेश में आज एक मई से 4 बड़े बदलाव हुआ है. पहला आज से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 993 रुपए तक महंगा हो गया है. 2078.50 से बढ़कर 3071.50 रुपए सिलेंडर की कीमत हो गई है. दूसरा देश में आज 'ऑनलाइन गेमिंग रूल्स 2026' प्रभावी हो गए हैं.
ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया' (OGAI) का गठन हुआ है. ऑनलाइन गेम्स को रेगुलेट करने, कैटेगरी और मॉनिटरिंग होगी. तीसरा आज से डीजल और हवाई ईंधन का निर्यात सस्ता होगा. अगले 15 दिनों के लिए डीजल एक्सपोर्ट पर एक्साइज ड्यूटी घटाई है. स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी घटाकर 55.5 से घटाकर 23 रुपए प्रति लीटर की गई है.
हवाई ईंधन पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी 42 से घटाकर ₹33 प्रति लीटर की गई है. वहीं चौथा बदलाव UAE आज से OPEC और OPEC+ से अलग हुआ. दुनिया का सबसे बड़ा तेल उत्पादक संगठन OPEC और OPEC+ है. ग्लोबल मार्केट में करीब 40-50% तेल सप्लाई को कंट्रोल करता है. ओपेक की पाबंदियों से बाहर होने के बाद UAE तेल उत्पादन बढ़ा सकेगा.