जयपुरः राजस्थान में फिर आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 28 मार्च को 8 जिलों में मौसम का मिजाज बदलेगा. 25 से 27 मार्च तक अधिकांश जगह मौसम साफ रहेगा. पश्चिमी जिलों में बादल छाए, धूलभरी हवाएं चली है. जयपुर में तापमान 4 डिग्री बढ़कर 33 डिग्री पहुंचा है.
सुबह-शाम हल्की ठंडक का अहसास हो रहा है. दिन में गर्मी का असर बढ़ा है. कमजोर पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. 28 मार्च से फिर आंधी-बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है