नई दिल्ली: ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा किया. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान पर फिर से हमले संभव है. तबाह ईरान अब डील करना चाहता है. ट्रंप ने कहा कि ईरान के नए प्रस्ताव की समीक्षा करेंगे. उधर ईरान ने अमेरिका के साथ चल रहे तनाव को खत्म करने के लिए दिया एक नया प्रस्ताव है.
ईरान ने नए प्रस्ताव में तीन मुख्य बातों का जिक्र किया. पहली युद्ध बंद हो और अमेरिका और इजरायल गारंटी दें कि वो दोबारा हमला नहीं करेंगे. दूसरी ईरान होर्मुज खाड़ी खोल देगा और अमेरिका अपनी नाकेबंदी हटा लेगा. तीसरी और मुख्य बात यह कि परमाणु मुद्दे पर बातचीत अभी नहीं होगी.
यह मुद्दा बाद के लिए टाल दिया जाएगा. जब माहौल ठीक हो जाए तब परमाणु कार्यक्रम पर पाबंदियों और प्रतिबंध हटाने पर अलग से बात होगी. उधर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के प्रस्ताव को पहले स्वीकार करने से इनकार कर दिया. लेकिन अब इसे लेकर कहा है कि वह इसका रिव्यू करेंगे.