जोधपुर : जोधपुर में 8 प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने के मामले में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का बयान आया है. उन्होंने कहा कि 6 प्रसूताओं की हालत स्थिर है. सभी का चिकित्सकीय देखरेख में उपचार चल रहा है.मामला सामने आने के बाद पूरी गंभीरता बरती जा रही है. मैं खुद लगातार मामले की मॉनिटरिंग कर रहा हूं.
बता दें कि 8 प्रसूताओं की सिजेरियन डिलीवरी के बाद तबीयत बिगड़ गई. कोटा और बीकानेर के बाद जोधपुर के पावटा जिला अस्पताल का मामला है. 20 जून को सभी की सिजेरियन डिलीवरी होने की सूचना है. 6 प्रसूताओं को सेप्टीसीमिया और दो प्रसूताओं के किडनी खराब होने की सूचना मिली.
दो प्रसूताओं की हालत गंभीर बताई जा रही है. दोनों को एमडीएम अस्पताल की आईसीयू में भर्ती कराया गया. संक्रमण की आशंका के चलते ऑपरेशन थिएटर को सीज किया गया. दवाओं के लिए सैंपल गए. फिलहाल कॉलेज प्रशासन मामले की जांच करवा रहा है. जांच के बाद मामले में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.