जयपुर: निकाय चुनाव की आचार संहिता से पहले सौगात देंगे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल सौगात देंगे. कई विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. जेडीए से जुड़े विकास कार्यों का भी शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे. पृथ्वीराज नगर दक्षिण और सांगानेर जोन 8 क्षेत्र में 49.97 करोड रुपए की लागत से स्टॉर्म वाटर ब्रेन का निर्माण. पृथ्वीराज नगर दक्षिण में जोन 4 के आसपास क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों 9.71 करोड़ की लागत से नवीनीकरण कार्य होंगे.
जोन 8 में ही 21 करोड़ रुपए की लागत से क्षतिग्रस्त सड़कों के मरम्मत और नवीनीकरण कार्य होंगे. जोन 8 इलाके में एचटी लाइन के दोनों तरफ 7.59 करोड़ रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य होंगे. महल रोड पर 6.95 करोड़ रुपए की लागत से पैदल यात्री अंडरपास का निर्माण होगा. 39.85 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न कॉरिडोर पर विकास कार्य का शिलान्यास करेंगे. इनमें सीबीआई फाटक से खातीपुरा रेलवे स्टेशन,एनआरआई जंक्शन से गोनेर रोड, अक्षय पात्र जंक्शन से गोनेर रोड,जगतपुरा फ्लाईओवर से सीबीआई फाटक और सात नंबर जंक्शन से SKIT शामिल कॉलेज है.