राजस्थान बोर्ड (RBSE) 12वीं साइंस में बेटियों ने किया शानदार प्रदर्शन, 4 छात्राएं रही टॉपर, 500 में से 499 अंक किए प्राप्त

राजस्थान बोर्ड (RBSE) 12वीं साइंस में बेटियों ने किया शानदार प्रदर्शन, 4 छात्राएं रही टॉपर, 500 में से 499 अंक किए प्राप्त

जयपुर: राजस्थान बोर्ड 12वीं विज्ञान वर्ग के नतीजों में बेटियों ने प्रदेशभर में परचम लहराया है. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12 वीं संकाय विज्ञान में 4 ​छात्राएं टॉपर रहीं. सीकर की 2 बेटियों और बाडमेर के चौहटन की एक बेटी ने परचम लहराया. वहीं डीडवाना की एक छात्रा टॉपर रही. 500 में से 499 अंक प्राप्त किए. बाडमेर के चौहटन की टॉपर दिव्या भादू का सपना IAS बनने का है. अन्य दोनों टॉपर निकिता और ऋषिता ने भी अपनी सफलता पर खुशी जताई.  आपको बता दें कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं विज्ञान वर्ग का रिजल्ट घोषित होते ही डीडवाना में खुशी की लहर दौड़ गई.

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दीपिका रांकावत को फोन कर प्रदेश में टॉप आने की उपलब्धि पर बधाई दी. जिला क्लक्टर डॉ महेन्द्र खड़गावत ने भी फोन कर दीपिका को बधाई और शुभकामनाएं दी. डीडवाना की होनहार छात्रा दीपिका रांकावत ने विज्ञान संकाय में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे राजस्थान में टॉप किया है. दीपिका ने 99.80 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है, जिससे न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे डीडवाना क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है. 

रिजल्ट घोषित होते ही दीपिका के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया. रिश्तेदार, पड़ोसी और शिक्षक लगातार पहुंचकर मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर कर रहे हैं. साथ ही दीपिका के शिक्षक और स्कूल प्रशासन भी बधाईयां देने घर पहुंचे और दीपिका को बधाईयां दी. दीपिका ने बताया कि लगातार दस घंटे की कड़ी मेहनत के बाद यह सफलता मिली है दीपिका ने बताया कि सिविल सेवा सर्विस में जाकर सेवा करना मुख्य लक्ष्य है.

आपको बता दें कि RBSE 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी किया गया. कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय का रिजल्ट जारी किया. वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम भी जारी किया. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परीक्षा परिणाम जारी किया. जिला कलक्टर कार्यालय स्थित DOIT सेंटर से परिणाम जारी किया. माशिबो अजमेर कार्यायल से वर्चुअली जुड़कर परिणाम जारी किया. 93.64 फीसदी वाणिज्य संकाय का परिणाम रहा. 93.23 फीसदी विज्ञान संकाय का परिणाम रहा. 97.54 फीसदी कला संकाय का परिणाम रहा. शिक्षा मंत्री ने मदन दिलावर ने सभी उत्तीर्ण छात्रों को शुभकामनाएं दी.

आपको बता दें कि आज 12वीं बोर्ड का परिणाम जारी किया गया. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परिणाम जारी किया. कला,विज्ञान और वाणिज्य विषय का परिणाम जारी किया. उदयपुर जिला कलेक्टर कार्यालय से रिजल्ट जारी हुआ. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ऑनलाइन माध्यम से परिणाम जारी किया. शिक्षा मंत्री ने सुबह 10 बजे आरबीएसई 12वीं आर्ट्स रिजल्ट, आरबीएसई 12वीं साइंस रिजल्ट और आरबीएसई 12वीं कॉमर्स रिजल्ट तीनों का ऐलान किया. विद्यार्थी rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रोल नंबर डालकर परिणाम चेक करें. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर उदयपुर में कलेक्टर ऑफिस से ऑनलाइन रिजल्ट जारी किया. 

ऐसे चेक करें परिणाम: 
आधिकारिक राजस्थान बोर्ड वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं. सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक कीजिए. अपना रोल नंबर दर्ज कीजिए. ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक कीजिए. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा. प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लीजिए.