जयपुर : सोना की चमक फिकी होने लगी है. IBJA के अनुसार आज 10 ग्राम सोने की कीमतों 744 रुपए गिरावट आयी है. आज 1 लाख, 22 हजार, 180 रुपए पर सोना पहुंच गया है.
सोने का आयात 200% बढ़ने से व्यापार घाट कर 41.68 अरब डॉलर तक पहुंच गया है. अक्टूबर में निर्यात 11.8% कम है. अमेरिका को निर्यात में 8.6% की गिरावट है. त्योहारी मांग में सोने का आयात तीन गुना बढ़कर 15.72 अरब डॉलर रहा.
अक्टूबर में भारत का व्यापार घाटा 41.68 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर रहा. कुल आयात 16.64% बढ़कर 76.06 अरब डॉलर के उच्चतम स्तर पर रहा. अक्टूबर में निर्यात 34.38 अरब डॉलर, अमेरिका सहित अन्य देशों को निर्यात घटा है.