सवाई माधोपुरः चौथ का बरवाड़ा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. भगवतगढ़ के पास त्रिलोकपुरा अंडरपास (चैनल नंबर 270.5) से कैंटर नीचे गिर गया. हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं 1 अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है.
हाईवे एंबुलेंस की मदद से घायल को सवाई माधोपुर के सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया गया. दोनों पीड़ित जलगांव (महाराष्ट्र) के निवासी बताए जा रहे है. चौकी प्रभारी दीपक शर्मा मौके पर पहुंचे.